रविवार, 18 दिसंबर 2011

काम नहीं तो भत्ता देंगे....................

रोटी कपडा सस्ती होगी
दवा पढाई मुफ्ती होगी
समता का अधिकार मिलेगा
सम्मानित रोज़गार मिलेगा
शासन सबसे अच्छा देंगे
काम नहीं तो भत्ता देंगे ||
थामेंगे कीमतें ,बाँधेंगे  दाम |
हर खेत को पानी, हर हाथ को काम |
नौजवान नीति बनायेंगे |
हम गैरबराबरी मिटायेंगे |
जातिवाद का नाश करेंगे |
सबका समान विकास करेंगे | 

न्याय सभी को सच्चा  देंगे |
काम नहीं तो भत्ता देंगे ||


जो अपराधी छुपे हुए हैं |
सत्ता पाकर डटे हुए हैं |
उन्हें जेल की हवा मिलेगी |
कोई माया नहीं चलेगी  |
सब गुंडों को निपटा देंगे |
काम नहीं तो भत्ता देंगे ||


जातिवाद का नाम न होगा |
दल्लों का कोई काम न होगा |
बंटवारे की बात न होगी |
किसी की छोटी जात न होगी |
अब जवान थामेंगे झंडा |
यही समाज को दिशा देंगे |
काम नहीं तो भत्ता देंगे ||


समाजवाद का गणित लगेगा 
सोया पिछड़ा दलित जगेगा
मांगेगा अधिकार डटेगा 
पीछे बिलकुल नहीं हटेगा 
सौ में साठ हमारा है 
ये वंचित का नारा है 
हक हम उनका पक्का देंगे |
काम नहीं तो भत्ता देंगे ||

पांच बरस तक जम कर लूटा 
क्या प्रदेश का हाल किया 
हाहाकार मचाये जनता 
माया ने कंगाल  किया 
बसपा के जंगली हाथी को 
अब यूपी से धक्का देंगे |
काम नहीं तो भत्ता देंगे ||








कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें