बुधवार, 1 फ़रवरी 2012

बलात्कार पीड़िताओं की मदद में भाजपा और कांग्रेस का महिला विरोधी चरित्र उजागर

बलात्कार पीड़िताओं की मदद में भाजपा और कांग्रेस का महिला विरोधी चरित्र उजागर हो गया है | दुष्कर्म प्रभावित महिलाओं के प्रति ऐसे नेताओं और पार्टियों का नजरिया दुर्भाग्य पूर्ण तो है ही महिलाओं के प्रति उनकी दोयम दर्जे की सोच को भी प्रदर्शित करता है | निसंदेह नेताजी की बलात्कार पीड़ित महिलाओं को सरकारी नौकरियों की मदद की पेशकश स्वागत योग्य है और महिलाओं के प्रति नेताजी की मार्मिकता और संवेदनशीलता को सिद्ध करता है | बसपा शासन काल में हुए ताबड़ तोड़ बलात्कार मामलों में महिलाओं को न्याय तो दूर उनकी रिपोर्ट तक दर्ज नहीं हुयी | ज्यादा तर मामलों में बसपा विधायक ही शामिल रहे | हद तो तब हो गयी जब थानों में बलात्कार के मामले सामने आये और दोषियों को बचाने सरकार |
राजनैतिक नफे नुकसान के चक्कर में हम ये क्यों भूल जाते हैं कि विरोध बलात्कार का होना चाहिए न कि दुष्कर्म पीड़ित महिलायों की मदद का | वास्तव में ऐसी महिलायें सहानुभूति की पात्र है | आज भी हमारे रूढ़ीवादी समाज में बलात्कार पीड़ित महिलाओं को उतना मान सम्मान नहीं मिल पता जितना मिलना चाहिए | हमारे संविधान ने भी हमेशा कमज़ोर ,पीड़ित और बहिष्कृत लोगों की सहायता के लिए विशेष प्रावधान किये हैं | इसलिए ऐसी पहल का स्वागत होना चाहिए, न की विरोध | साथ ही बलात्कारियों को कड़ा दंड मिले ये भी सुनिश्चित हो |
प्रायः हर राज्य में बलात्कार पीड़ित महिलाओं को किसी न किसी रूप में मदद दी जाती है | जो कि दो लाख से लेकर पांच लाख रुपये तक है | जिसमे दिल्ली हरियाणा महाराष्ट्र जैसे कांग्रेसी राज्य भी शामिल हैं | हैरत है......... फिर भी कांग्रेस का खुद को देश का सबसे बड़ा वकील बताते नहीं थकने वाला प्रवक्ता टीवी पर मुंह फाड़ फाड़ कर नेता जी की बलात्कार पीड़ित महिलाओं को सरकारी नौकरियों की मदद की पेशकश की हंसी उड़ा रहा है |
              दर असल यही मुद्दे हैं जिन पर कांग्रेस आज तक जनभावनाओं को समझ ही नहीं पाई है और जन सरोकारों से दूर रही है |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें