शनिवार, 14 जनवरी 2012

बाटला हाऊस मुठभेड़ पर अब कांग्रेस का सच !!

बाटला हाऊस मुठभेड़ पर अब सच बोल कर कांग्रेस मुसलमानों के जज़्बात से खेलकर वोट हथियाना चाहती है | कांग्रेस सरकार पहले कह रही थी कि मुठभेड़ सही थी | गृहमंत्री ने लोकसभा में भी यही रिपोर्ट सदन में रखी थी | जबकि समाजवादी पार्टी का तब भी और आज भी ये मानना है कि मुठभेड़ फर्जी थी और बेगुनाह एवं गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों के सिरों में यह कह कर गोलियां मार दीं कि ये पाकिस्तानी आतंकवादी हैं | बेशक इस कुकर्म के लिए दिल्ली की कांग्रेसी मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और केन्द्रीय गृहमंत्रालय के अधीन कार्यरत दिल्ली पुलिस सीधे जिम्मेवार है |
        आज यूपी विधान सभा चुनाव में मुसलमानों का वोट हथियाने की गरज से कांग्रेस कह रही है कि मुठभेड़ फर्जी थी | बेशक ये बहुत अहम् बयान इसलिए भी हो जाता है क्योकि या तो देश का गृहमंत्री संसद में झूठ  बोलकर आया था जिसके लिए वो दोषी होना चाहिए | और यदि कांग्रेस वास्तव में ऐसा मानती है कि बाटला हाऊस मुठभेड़ फर्जी थी तो इसके लिए जिम्मेवार कांग्रेसी मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और केन्द्रीय गृह मंत्री पलानी अप्पा चिदंबरम और गृहमंत्रालय के अधीन कार्यरत दिल्ली पुलिस के खिलाफ क्या कानूनी कारवाही कर रही है, ये कांग्रेसी सरदारों को स्पष्ट करना होगा |
बाटला हाऊस के मुजरिम कांग्रेस का प्रचार करें, और मुसलमान उनके कहने पर वोट दे ,ये कतई नहीं होगा | कांग्रेसी युवराज मुसलमानों की गलियों में दाखिल नहीं हो सकता |
सवाल कांग्रेस के सर पर खड़ा रहेगा,  जवाब देना होगा |

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें